{"_id":"628d1e14cb823859081be751","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp698661817","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूदखोर की धमकी से चाट विक्रेता को हार्टअटैक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूदखोर की धमकी से चाट विक्रेता को हार्टअटैक, मौत
विज्ञापन
मानीमऊ। सूदखोर की धमकी से कर्ज तले दबे चाट विक्रेता को दिल का दौरा पड़ गया। परिजन आनन-फानन ही उसे जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सूदखोर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हंगामा किया।
सदर कोतवाली के उदैतापुर गांव निवासी अवधेश सक्सेना (52) मानीमऊ कस्बे में चाट-टिक्की की ठेली लगाकर परिवार का जीवन-यापन करता था। कोरोना काल में आर्थिक तंगी होने पर गांव के कुछ लोगों से उन्होंने कर्ज ले रखा था। सोमवार रात सूदखोर के दो लोग रुपये मांगने पहुंचे थे। इस दौरान अवधेश को दिल का दौरा पड़ गया।
दामाद पिंटू सक्सेना ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे दिन परिजनों ने गांव में हंगामा कर सूदखोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मृतक के दामाद पिंटू ने बताया कि सूदखोरों ने जल्द ब्याज समेत रुपये न लौटाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। इससे ससुर को हार्ट अटैक पड़ गया और मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।