{"_id":"628d16dabe26f67b984cbdfa","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp698653647","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में चले धारदार हथियार, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में चले धारदार हथियार, छह घायल
विज्ञापन
कन्नौज। मामूली विवाद के बाद दो पक्षों के बीच धारदार हथियार चल गए। इसमें दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कटरा जेमा निवासी बबलू यादव का पड़ोसी गांव भगत गाढ़ा निवासी प्रबल प्रताप यादव से बाइक खड़ी करने को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे खेत पर विवाद हो गया। दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गया। जानकारी होने पर दोनों पक्षों के लोग पहुंच गए और देखते-देखते धारदार हथियार चल गए। इसमें बबलू, आदेेश, अमित घायल हो गए।
दूसरे पक्ष से प्रबल प्रताप यादव, अनुराग और पुष्कर घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।