{"_id":"628bcf5ecb823859081be722","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp698478213","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने को भटक रही नर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने को भटक रही नर्स
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में कार्य करने वाली नर्स ने अस्पताल के चिकित्सक पर साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
पड़ोसी जनपद की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसकी बेटी नगर के एक निजी अस्पताल में दो माह से नर्स का कार्य कर रही है। 16 मई की रात को उसकी बेटी ड्यूटी कर रही थी, तभी चिकित्सक ने उसे कमरे में बुलाया। कमरे में चिकित्सक के दो साथी पहले से ही मौजूद थे। चिकित्सक ने उसकी बेटी को दबोच लिया और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इससे नर्स बेहोश हो गई। होश में आने पर चिकित्सक ने उसको वारदात का वीडियो बना लेने की बात बताई। धमकाया कि किसी से शिकायत की तो जान से मार देंगे।
इसके बाद से नर्स रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अफसरों के चक्कर लगा रही है। सात दिन बीत जाने के बाद भी मामले की रिपोर्ट नहीं लिखी गई है। इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।