फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

बदमाशों ने पीटकर बाइक सवार दंपती से की लूटपाट

Sat, 21 May 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
नजरापुर/कन्नौज। औरैया से मानीमऊ में आयोजित वैवाहिक समारोह में जा रहे बाइक सवार दंपती से बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की।
विज्ञापन

औरैया के थाना सहायल के गांव अंडा मघारा निवासी आलोक कुमार पत्नी सुनीता देवी के साथ शुक्रवार शाम करीब सात बजे मानीमऊ स्थित रिश्तेदार की बरात में शामिल होने जा रहे थे। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के टिड़ियापुर गांव के सामने तिर्वा-कन्नौज रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों उनकी बाइक को ठोकर मारकर गिरा दिया। इसके बाद दंपती को पीटना शुरू कर दिया। आलोक की कनपटी पर तमंचा लगाकर जेब से सात हजार रुपये, मोबाइल और सुनीता के जेवर उतार लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश तिर्वा की और लौट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन सुराग नहीं मिला। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि सीटीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

सुनीता ने डटकर किया मुकाबला
लूट के दौरान एक बदमाश ने सुनीता का बैग छीनने का प्रयास किया। सुनीता बदमाश से भिड़ गई और मारपीट करने लगी। बदमाश ने जब दोनों हाथ से बैग छीनने का प्रयास किया तो बैग की बेल्ट टूट गई। इससे सुनीता के हाथ में सिर्फ बेल्ट रही गई जबकि बदमाश बैग लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed