फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

दुष्कर्म के बाद बच्ची की गला घोटकर हत्या

Fri, 20 May 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
घटनास्थल का निरीक्षण कर लौटते एसपी प्रशांत वर्मा। संवाद - फोटो : KANNAUJ
चपुन्ना/कन्नौज। सौरिख थाने के एक गांव में 20 रुपये का लालच देकर युवक ने खेत में बच्ची से दुष्कर्म किया, फिर गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। दूसरे दिन गुरुवार को खेत में बच्ची का शव पड़ा मिला। जांच के बाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सौरिख थाना क्षेत्र के चपुन्ना चौकी के एक गांव निवासी एक किसान की नौ वर्षीय बेटी बुधवार दोपहर करीब दो बजे पड़ोस के चार बच्चों के साथ शौच के लिए खेत पर गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने थाने पहुंचकर रात को गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह करीब सात बजे परिजनों को पड़ोसी लोखड़िया गांव निवासी किसान शिवाजीत के मक्के के खेत में बच्ची का शव पड़ा मिला। बच्ची के कपड़े फटे थे और उसके नाजुक अंगों में चोट थी। पास पड़ी चप्पल खून से सनी थी। सूचना पर एसपी प्रशांत वर्मा सहित पहुंची फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। पुलिस ने पैनल से पोस्टमार्टम कराया। इसमें गला घोंटे जाने की पुष्टि हुई। बच्ची के शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए। स्लाइड भी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन के बाद पुलिस ने अर्जुन सिंह राठौर उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अर्जुन ने बताया कि 20 रुपये का लालच देकर वह बच्ची को खेत में ले गया था। यहां बच्ची चीखने लगी तो गला दबाकर हत्या कर दी। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया जाएगा।
बच्चों की गवाही बनी अहम, घटनास्थल से ही आरोपी गिरफ्तार
बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने जब उसके साथ खेतों की ओर गए अन्य चार बच्चों से पूछताछ की तो पास ही मौजूद युवक भागने लगा। इस पर सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया।
बुधवार दोपहर करीब दो बजे बच्ची पड़ोस के चार अन्य बच्चों के साथ खेत में जा रही थी। बच्चों के अनुसार वहां पहले से मौजूद अर्जुन सिंह राठौर उर्फ पप्पू ने उन्हें रोक लिया और कहा कि इधर मत जाओ भूत बैठा है। इससे अन्य बच्चे दूसरी तरफ चले गए, जबकि बच्ची सीधे मक्का के खेत में चली गई। सुबह जब बच्ची की लाश मिली तो बच्चों ने एएसपी अरविंद कुमार के सामने घटना बयां की। यह सुनकर युवक पुलिस को चकमा देकर भागने लगा, लेकिन सिपाहियों ने दौड़कर पकड़ लिया।
खेत से शव उठाकर घर ले आए परिजन
परिजन खेत से शव उठाकर सीधे घर ले आए। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि शव उठा लेने के कारण डॉग स्क्वॉड टीम को साक्ष्य नहीं मिले। फिलहाल छानबीन कर जल्द खुलासा किया जाएगा।
आरोपी ने ही मक्का के खेत में शव होने की कही थी बात
सुबह जब परिजन बच्ची को गांव के पास से गुजरी नहर और तालाब में तलाश रहे थे तब अर्जुन ने मक्का के खेत में तलाशने की सलाह दी थी। किसी को शक न हो इसलिए शव मिलने के दौरान युवक भी परिजनों के साथ मौजूद था।

चोरी में अर्जुन जा चुका जेल
पुलिस हिरासत में अर्जुन शातिर और आवारा किस्म का है। वह दो बार मवेशी चोरी में जेल जा चुका है। पुलिस ने उसके पिता को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
पांच भाई-बहनों में लाडली थी
मृतका पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। सभी भाई-बहन उसे बेहद प्यार करते थे। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बच्ची का शव देखते ही माता-पिता बेसुध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed