{"_id":"62756ed21eb04737fb6c7c7c","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6953070154","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में नौकरी का झांसा देकर भाइयों ने दो किशोरियों का किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में नौकरी का झांसा देकर भाइयों ने दो किशोरियों का किया अपहरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। नौकरी का झांसा देकर दो भाइयों ने दो किशोर सहेलियों को अगवा कर लिया। परिजनों की सूचना पर डायल 112 पुलिस ने सक्रियता दिखाई और दोनों किशोरियों को फर्रुखाबाद जीआरपी ने अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश तेज की है।
सदर कोतवाली की मानीमऊ चौकी के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी और उसकी 14 वर्षीय सहेली को एक युवक और उसके मौसेरे भाई ने दिल्ली में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। दोनों युवकों की बातों में आकर किशोरियां परिजनों को बगैर कुछ बताए गुरुवार शाम पांच बजे घर से निकल आई। युवक किराये पर टेंपो कर कन्नौज रेलवे स्टेशन पहुंचे और कालिंद्री ट्रेन से दिल्ली रवाना हो गए। रास्ते में दोनों युवक किशोरियों से छेड़खानी करने लगे तो उन्हें शक हुआ और जाने से इंकार कर दिया। इस पर युवकों ने जान से मारने की धमकी देते हुए चुपचाप चलने की बात कही। किसी तरह एक यात्री से फोन लेकर किशोरी ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो उन्होंने डायल 112 को घटना की जानकारी दी। इससे पुलिस ने तत्काल फर्रुखबाद जीआरपी से संपर्क किया। जीआरपी ने दोनों किशोरियों को स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से उतार लिया। वहीं दोनों युवक चकमा देकर भाग निकले। सदर कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि किशोरियों के परिजनों की तहरीर मिली है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
घरों में ताला लगाकर फरार हुए आरोपी
पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी। इस दौरान दोनों के घरों में ताला लटका मिला। पड़ोसियों ने बताया कि गुरुवार रात को ही दोनों के परिजन घरों में ताला लगाकर कहीं चले गए।