फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

अगवानी पर नागिन डांस को लेकर भिड़े जनाती व बाराती, 20 हुए चोटिल

Fri, 06 May 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
तालग्राम। क्षेत्र के ग्राम कैथनपुर्वा में बुधवार देर शाम बैंडबाजा के साथ नागिन डांस करने को लेकर बराती और जनाती भिड़ गए। एक-दूसरे पर खूब लात घूंसे लाठी डंडे बरसाए। मारपीट में करीब 20 लोग चुटहिल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को रफा-दफा कराकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

बुधवार शाम को इंदरगढ़ भजुरिया के युवक की कैथनपुर्वा में ग्रामीण के यहां बरात आई थी। देर शाम बरात चढ़ रही थी। बैंडबाजा पर बरातियों के साथ नागिन डांस पर जनाती भी थिरकने लगे। इसी बात को लेकर बरातियों ने गांव के पांच छह युवकों से हाथापाई कर दी। गुस्साए गांव के लोगों ने बरातियों पर हमला कर दिया। देखते ही देखते आपस में खूब लात घूंसे, डंडे, चलने लगे। मामला बढ़ता देख कर बराती भाग गए। उनमें से कई लोगों ने 112 डायल कर पुलिस को बुला लिया। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लड़के तथा लड़की पक्ष के लोगों को समझा बुझा कर पुलिस ने शादी की रस्में पूरी कराईं। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि कुछ लोगों को हल्की चोटें आई थीं। झगड़े की सूचना पर पुलिस फोर्स भेजा गया था। किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed