{"_id":"6272bfe9ad6cd613090ba7e6","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp694922964","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हिरासत से भागे युवक को जंगल से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस हिरासत से भागे युवक को जंगल से पकड़ा
विज्ञापन
सौरिख। गाली गलौज और धमकी देने का आरोपी युवक पुलिस को चकमा देकर भाग गया। तीन घंटे तक पीछा कर युवक को पुलिस ने दोबारा पकड़ लिया।
बुधवार को गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी युवक को पकड़कर लाई थी। पहरे पर मौजूद कर्मियों को सौंपकर अंदर ले जाकर बैठाने को कहा। इसी बीच युवक मौका पाते ही भाग गया। जानकारी लगते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।
कई पुलिस कर्मियों ने आरोपी के पीछे दौड़ लगाई और तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पास के जंगल में उसे पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक मदनगोपाल गुप्ता ने बताया कि साल 2016 में युवक के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया था, जो न्यायालय में विचाराधीन है। 12 अप्रैल को युवक ने पीड़ित के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इसी मामले में पुलिस युवक को हिरासत में लेकर आई थी। दूसरे पक्ष को भी बुलाया गया है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।