{"_id":"6271757fbcb3ab6a4e09f53a","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp694746544","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ता के परिवार पर फेंका तेजाब, पांच झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ता के परिवार पर फेंका तेजाब, पांच झुलसे
विज्ञापन
फोटो 22 घायल राजेश ।संवाद
- फोटो : KANNAUJ
जलालपुर पनवारा (कन्नौज)। क्षेत्र के बंधवा गांव में जमीन पर कब्जे के लिए भाजपा कार्यकर्ता के परिवार पर उन्हीं के रिश्तेदार दूसरे पक्ष ने तेजाब फेंक दिया। इसमें तीन बच्चों के साथ पांच लोग झुलस गए। इस दौरान पथराव और धारदार हथियार भी चले। पूरे विवाद में कुल आठ लोग घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है।
सदर कोतवाली के बंधवा गांव निवासी विनय पाल भाजपा बूथ प्रभारी हैं। विनय पाल के ताऊ रामप्रकाश का चाचा नरेंद्र के बीच खेत का बंटवारा हुआ था। रामप्रकाश के हिस्से में आए खेत पर नरेंद्र का कब्जा था। इसी बात को लेकर सोमवार रात करीब आठ बजे रामप्रकाश की नरेंद्र के साथ मारपीट हो गई। जलालपुर पनवारा चौकी इंचार्ज सुदेश यादव ने पहुंच कर मामला शांत करा दिया, लेकिन रात करीब 11 बजे दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई।
विनय कुमार ने चाचा नरेंद्र को समझाने का प्रयास किया तो दोनों परिवार के बीच पथराव और धारदार हथियार चलने लगे। नरेंद्र के पक्ष लोगों ने छत से तेजाब फेंक दिया। इसमें विनय के भाई सिवेक पाल, कशिश (5), वंदना (3), इशू (11) और मोहिनी झुलस गए। पथराव में विनय, रामप्रकाश और नरेंद्र भी घायल हो गए। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि तेजाब से हमला करना गंभीर प्रकरण है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसिड अटैक से झुलसा सिवेक पाल। संवाद- फोटो : KANNAUJ

तेजाब से झुलसी मोहिनी देवी। संवाद- फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन