{"_id":"62659ac848fc1f2fb046a6b6","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6930961110","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग कालेज के छात्र ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग कालेज के छात्र ने लगाई फांसी
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। कानपुर के एक निजी कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र का शव उसके पैतृक घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि कॉलेज में अक्सर उससे अतिरिक्त फीस की मांग की जाती थी, जिससे वह परेशान रहता था।
कस्बे के गांधीनगर निवासी महेशचंद्र का पुत्र रोहित कुमार (20) कानपुर में एक निजी कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था। अभी कुछ दिन पूर्व वह कानपुर से घर पर आया था। रोहित चाचा प्रदीप के मकान में रहता था।
चाचा प्रदीप राजस्थान मे किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। इसलिए रोहित आए दिन शाम को चाचा के मकान पर चला जाता था। भाई पुष्पेंद्र ने बताया कि शनिवार की रात भी रोहित चाचा के मकान पर सोने चला गया। रविवार सुबह जब वह भाई साहिल के साथ मकान में गया तो रोहित का शव फंदे पर लटक रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, परिजनों का कहना है कि कॉलेज में अक्सर उससे अतिरिक्त फीस की मांग की जाती थी, जिससे वह परेशान रहता था। परिजनों का कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। किसी तरह बेटे की फीस भरी थी।
विज्ञापन
कोतवाल रामअवतार ने बताया कि सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अगर तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।