फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

पांच लोगों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज

Mon, 25 Apr 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
गुरसहायगंज (कन्नौज)। पांच लाख की फिरौती की मांग को लेकर पांच वर्षीय बालक का अपहरण कर लिया गया और बचाने जब उसकी मां आई तो उसका भी अपहरण कर लिया गया। हालांकि बाद में दोनों मुक्त हो गए और पुलिस को सूचना दी थी। लेकिन सुनवाई न होने पर कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अनीभोज निवासी मनोज कुमार ने औरैया के थाना बेला के गांव बलेपुरवा निवासी राजेश कुमार, गायत्री देवी, कांति देवी, आजाद कुमार और अजीत कुमार के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में बताया कि गत वर्ष 24 अक्तूबर को इन लोगों ने उसके अचूक कुमार (5) को पकड़कर वाहन में डाल लिया। बच्चे ने जब शोर मचाया तो पत्नी मीरा बचाने पहुंची तो उनका भी अपहरण कर लिया। मांग पर पांच लाख फिरौती नहीं देने पर बेटे की हत्या कर देने की धमकी दी। किसी प्रकार पत्नी और पुत्र उन लोगों के चंगुल से मुक्त होकर घर आ गए। जब कोतवाली पुलिस को सूचना दी तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed