{"_id":"6254780575aee4139c6364a3","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp690671036","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे चोरों ने की चोरी, एक चोर को पकड़कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसे चोरों ने की चोरी, एक चोर को पकड़कर पीटा
विज्ञापन
कन्नौज। घर में घुसे चोरों ने जेवर-नकदी पार कर दी। मकान मालिक के जागने पर चोर भाग निकले। इस दौरान पड़ोसियों ने दौड़कर एक चोर को पकड़ लिया। बेरहमी से पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पूछताछ शुरू की है।
शहर के कुतलुपुर मकरंदनगर निवासी मोबिन अहमद के घर में सोमवार सुबह करीब चार बजे चोरी की नीयत से कुछ चोर घुस गए। चोरों ने अलमारी तोड़कर 26 हजार नकदी और करीब 50 हजार जेवर पार कर दिए। दूसरे कमरे का ताला तोड़ते समय मोबिन अहमद की आंख खुल गई और घर में चोर देखकर शोर मचा दिया। इस दौरान भागते समय पड़ोसियों ने एक चोरी को दबोच कर उसकी पिटाई कर दी। चोरी के पास से ताला तोड़ने का कटर भी बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि चोरी का सामान बरामद करने के लिए पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है।
तीन दिन पहले ही जेल से छूटकर आया पकड़ा गया चोर
पकड़ा गया चोर बेहद शातिर है। मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में वह एक साल से जेल में था। शुक्रवार को ही वह जेल से छूटकर आया था और साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस उसके साथियों के नाम और पता जानने के लिए छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
रात में सजती कच्ची शराब की दुकानें
शहर के मकरंदनगर के कुतलुपुर इलाके में शाम ढलते ही घरों में कच्ची शराब की दुकानें सज जाती हैं। सुबह तक यह सिलसिला जारी रहता है। इससे नशेड़ियों और शराबियों की चहल-पहल रहती है। मौका देखकर यह लोग आसपास के घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं।
------------