फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

पार्सल गिर जाने से नाराज दबंगों ने युवक को कमरे में बंद करके पीटा

Fri, 08 Apr 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
तिर्वा। एलआईसी पार्सल लाते समय रास्ते में कही गिर गया। इससे नाराज दबंगों ने टैंपो चालक को कमरे में बंद करके पिटाई कर दी। पिटाई से चालक की हालत बिगड़ गई। पीड़ित को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पट्टी पवोरा गांव निवासी अवनीश कुमार ने बताया कि उसके चाचा राम कुमार पुत्र रामेश्वर जो कि तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर टेंपो चलाते हैं। गुरुवार को चाचा टेंपो में सवारियां लेकर कन्नौज जा रहे थे, तभी एक युवक आया और उसने एलआईसी का पार्सल गाड़ी में रखकर कन्नौज देने की बात कही। कन्नौज जाते समय रास्ते में कहीं पार्सल गिर गया। इसके बाद कस्बे के दुर्गानगर निवासी अनुराग ने फोन करके उसके चाचा को बुलाया। वहां मौजूद अनुराग, अवनीश शर्मा व दो अज्ञात लोग उन्हें गालियां दीं। इसके बाद सभी ने चाचा को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में उसके चाचा को गंभीर चोटें आईं हैं। गंभीर हालत होने पर मेडिकल कॉलेज मेें भर्ती कराया गया। है। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed