{"_id":"624b3f8ad4067031165c5644","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp689358051","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग कर भाग रहे युवक को घेरकर ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग कर भाग रहे युवक को घेरकर ग्रामीणों ने पकड़ा
विज्ञापन
सौरिख। क्षेत्र के परौर गांव में रविवार की रात डेयरी पर जा रहे वृद्ध पर बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। आवाज सुनकर ग्रामीणों ने घेराबंदी की और युवक को तमंचा व दो कारतूस के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। तीन अन्य रात में भाग गए। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के परौर गांव निवासी फूल सिंह रविवार रात 11 बजे के करीब गांव के बाहर डेयरी पर सोने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी। शोर सुनकर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक युवक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि तीन अन्य युवक बाइक छोड़कर भाग गए।
पकड़े गए युवक को पुलिस थाने ले आई। पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए युवक ने अपना नाम श्रीपाल बताया। वह मैनपुरी के किशनी के पदमपुर गांव का रहने वाला है। बताया कि थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी राहुल यादव, अन्नू और पदमपुर गांव निवासी सौरभ अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और पकड़ी गई बाइक को सीज कर दिया।