फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

दिनदहाड़े चलती बस में लूटपाट, पथराव से यात्रियों में दहशत

Sun, 27 Mar 2022 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
युवक से जानकारी लेती पुलिस। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख (कन्नौज)। छिबरामऊ से बिधूना जा रही बस में रविवार दिनदहाड़े लाठी-डंडों से लैस 12 लुटेरे चढ़ गई। मारपीट कर नकदी समेत अन्य सामान लूट लिया। ईशन नदी पुल पर लुटेरे उतर गए और पथराव कर दिया। इसमें कई सवारियां घायल हो गए। पुलिस ने चार लुटेरों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह छिबरामऊ से चलकर बिधूना जाने वाली यूनियन बस को औरैया के बिधूना कोतवाली के रायपुर गांव निवासी चालक मिथुन चला रहे थे। साथी परिचालक औरैया के ऐरवाकटरा के देईपुर निवासी सर्वेश कुमार भी साथ थे। बस जैसे ही ब्राहिमपुर गांव के पास पहुंची, तभी लाठी-डंडों व हाकी से लैस छिबरामऊ कोतवाली के खरौली गांव के पास 12 लुटेरे यात्री बनकर बस में सवार हो गए। चालक व परिचालक सहित सवारियां कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही लुटेरों ने मारपीट करते हुए चालक की जेब में रखा मोबाइल, चश्मा और परिचालक से किराये के वसूले हुए 2475 रुपये लूट लिए। बस में सवार यात्रियों ने जब लूट का विरोध किया तो लुटेरों ने सवारियों के साथ जमकर मारपीट की। लुटेरे बस को ईशन नदी पुल पर जबरन रोककर उतर गए और पथराव कर दिया।
विज्ञापन

पथराव के दौरान सकरावा निवासी वाहिदा बानो और चालक, परिचालक व कई सवारियां चुटहिल हो गईं। इस बीच किसी तरह सवारियों ने लूट की सूचना पुलिस को दी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकेबंदी करके चार लुटेरों को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। सीओ शिव कुमार थापा भी थाने पहुंच गए। सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed