फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 24 Mar 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
मां की मौत के बाद गुमसुम शारदा के तीनों बच्चे। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ/सिकंदरपुर। ग्राम नौली में पंखे से साड़ी के फंदे पर विवाहिता का शव लटका मिला। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

ग्राम नौली निवासी दिलीप सक्सेना की पत्नी शारदा सक्सेना (32) का शव घर के एक कमरे में लगे पंखे से बंधे साड़ी के फंदे पर लटका मिला। दोपहर लगभग 12 बजे बड़े पुत्र आर्यन (7) ने शव देख चाचा कुलदीप को जानकारी दी। आननफानन में सभी कमरे में पहुंच गए। परिजनों में कोहराम मच गया। आत्महत्या की सूचना पर सिकंदरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। उधर, सूचना पर मृतका का भाई दीपू नौली पहुंच गया। उसका आरोप था तीन दिन पहले उसके पिता नौली आए थे, तब शारदा बिल्कुल ठीक थी। उसने ससुराली जनों पर हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं कुलदीप समेत अन्य परिजनों का कहना था कि शारदा पिछले कई सालों से टीवी रोग से ग्रसित थी। उसका इलाज चल रहा था। बीमारी से परेशान होने के कारण ही उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि साल 2010 में दिलीप की शादी हुई थी। वह ट्रक चालक है और सुबह ट्रक लेकर ग्वालियर चला गया था। उसके तीन बच्चे जिसमें आयूष (7), आर्यन (1) व अनन्या (5) साल की है। परिजनों के साथ तीनों बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed