{"_id":"62152691ef75d9484f79549c","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp682039830","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
छिबरामऊ/विशुनगढ़। दोस्तों के साथ शराब पार्टी के बाद लापता हुए युवक का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने युवक की पत्नी की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में मैनपुरी तक छापेमारी कर रही है।
विशुनगढ़ क्षेत्र के ग्राम धीरपुर निवासी सीता देवी यादव ने बताया कि उसके पति बृजेश उर्फ बारेलाल (35) रविवार की शाम को चार बजे के लगभग ग्राम कुशलपुर निवासी मुनेश, ग्राम धीरपुर निवासी सुरेंद्र व संजीव के साथ निकला था। रात तक घर नहीं पहुंचा तो तलाश करने पर पता लगा कि विशुनगढ़ कस्बे के एक विद्यालय परिसर में बैठकर बारेलाल ने दोस्तों के साथ शराब पार्टी की थी। नशे में विवाद हो गया था, जिसके बाद से बारेलाल लापता है। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर तीनों युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने विशुनगढ़ क्षेत्र के आसपास के गांवों के अलावा मैनपुरी जनपद के भी एक गांव में दबिश दी है। हालांकि अभी तक कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। आरोपियों की तलाश में दो टीमें लगाई गईं हैं। जांच में लापता युवक बारेलाल की सोमवार की सुबह पौने नौ बजे के करीब छिबरामऊ विशुनगढ़ रोड पर अंतिम लोकेशन मिली है। थानाध्यक्ष किशनपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। अभी तक पुलिस किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।