{"_id":"620bf9b8d11c5328f91382f1","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp68083521","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
विज्ञापन
छिबरामऊ। ससुराल से लौट रहे युवक की बाइक में बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में युवक को सौ शैया अस्पताल से तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। वहीं कोलियान तिराहे पर बाइक की टक्कर से छात्रा घायल हो गई।
प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम माधौनगर निवासी सुशील (32) ससुराल सरायप्रयाग चौकी क्षेत्र के गांव गुलरिया गए थे। दोपहर बाद बाइक से लौट रहे थे। पूर्वी बाईपास स्थित फूटी मस्जिद के सामने छिबरामऊ की तरफ से आई बोलेरो कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुशील गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
वहीं एक अन्य घटना में ग्राम खल्ला नौगाई निवासी शिवानी (13) साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रही थी। मुख्य मार्ग पर कोलियान तिराहे के सामने बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। आसपास के दुकानदारों ने घायल छात्रा को सौ शैया अस्पताल भिजवाया है।