फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

संदिग्ध हालत में मिला वृद्ध महिला का शव

Mon, 14 Feb 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
रामकली (फाइल फोटो)। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। विशुनगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत असालताबाद के मजरा नगला भिटी में वृद्ध महिला का शव घर के बिस्तर पर पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने वृद्धा के तीन पौत्रों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

विशुनगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत असालताबाद के मजरा नगला भिटी निवासी रामकली (80) घर में अकेली रहती थीं। सोमवार की सुबह जब उसका पोता दादी से मिलने पहुंचा, तो वे बिस्तर पर उनका शव पड़ा मिला। वृद्धा के चेहरे व होठ पर चोटों के निशान थे और मुंह व नाक से खून निकल रहा था। इसके बाद पोते ने थाने पहुंचकर दादी की हत्या का आरोप चाचा के दो बेटों पर लगाया।
विज्ञापन

युवक का आरोप है कि उसके चाचा पिछले कई सालों से तालग्राम में अपने परिवार के साथ रहकर राजमिस्त्री का कार्य करते हैं और गांव में उनका घर बंद रहता है। चाचा के दोनों बेटे अचानक सोमवार सुबह गांव आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी व आरोप लगाने वाले युवकों को हिरासत में ले लिया।
इधर, वृद्धा के बेटे ने बताया कि उसके बेटे सुनार की दुकान में रखी गांठ को छुड़ाने के लिए आए थे। उसकी मां की हत्या से बेटों का कोई सरोकार नहीं है। थानाध्यक्ष कृष्णलाल पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य आएंगे। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
खून से सना मिला तकिया
पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर जांच की तो तकिये पर खून लगा मिला। महिला के चेहरे व होठों पर चोट के निशान मिले। पुलिस ने महिला के शव को पलटा तो मुंह से खून भी निकला था। इससे महिला की हत्या करने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

चार लाख की एफडी तो नहीं बन गई मौत का कारण
ग्रामीणों ने बताया कि वृद्धा के पति राजाराम जाटव की मौत एक साल पहले हो चुकी है। महिला के तीन बेटों में से दो की भी मौत हो चुकी है। गांव में उसके तीन मकान हैं। उसका सबसे बड़ा बेटा परिवार के साथ तालग्राम में रहता है और उसके मकान में ताला लगा रहता है। दूसरे मकान में नाती व तीसरे मकान में वह स्वयं रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि महिला ने कुछ साल पहले दो लाख रुपये की एफडी (फिक्स डिपोजिट) कराई थी। जो अब पूरी होकर चार लाख हो चुकी है। इन्हीं चार लाख रुपयों की लालच में तो कहीं महिला को मौत के घाट तो नहीं उतार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed