फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर कर दस्तावेज तैयार करने वाले जालसाज को पुलिस ने दबोचा

Wed, 09 Feb 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
विशुनगढ़। जिला बदर अपराधी ने गांव की महिलाओं के वृद्धावस्था पेंशन के कागजातों पर प्रधान की मुहर लगाकर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर दिए। कागजात ब्लाक कार्यालय पहुंचे, तो अधिकारियों को हस्ताक्षर पर संदेह हुआ। इसके बाद प्रधान ने जिला बदर के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि जिला बदर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम लोकपुर शंकरपुर की ग्राम प्रधान सीमा देवी पत्नी जगवीर सिंह ने बताया कि उनके गांव के ही जिला बदर अपराधी अजय यादव ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर गांव की कुछ महिलाओं के वृद्धावस्था पेंशन के कागजात तैयार कराए थे। कागजात जब ब्लाक कार्यालय पहुुंचे तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। जिला बदर की करतूत से ब्लाक कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। चर्चा है कि जिला बदर ने इससे पूर्व भी प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर न जाने कितने कागजों में किए हो। लिहाजा पेंशन व आवास से संबंधित कागजात भी खंगाले जाएंगे।
विज्ञापन

अधिकारी मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। दूसरी ओर, पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने बताया कि एसएसआई राधेश्याम ने धीरपुर नगरिया गांव से अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जालसाजी के आरोपी के खिलाफ जिला बदर के आदेश के उल्लंघन का भी मामला दर्ज किया गया है। अजय पर हत्या, जानलेवा हमला, गुंडा एक्ट, मिनी गुंडा एक्ट सहित सात मुकदमे दर्ज हैं। उसने कहां कहां पर प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर किए हैं, इस बारे में भी उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed