{"_id":"620163e38b088d11f25ba75e","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp67940483","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की पिटाई से इलाज के दौरान पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की पिटाई से इलाज के दौरान पिता की मौत
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। सप्ताह भर पूर्व बेटे की पिटाई से घायल हुए पिता की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि मारपीट की रिपोर्ट दर्ज है। तहरीर मिलने पर उसी में धाराएं बढ़ा दी जाएंगी।
थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव निवासी माधव सिंह (70) की ग्राम सभा में राशन की दुकान किए था। इसी दुकान पर बैठने को लेकर बीती 30 जनवरी को माधव व उसके बेटे मनोज में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। जिसमें मनोज ने पिता को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था और मौके से भाग निकला था।
मनोज की मां विमला उसके खिलाफ तहरीर देकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। माधव का इलाज क्षेत्र के ही निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के करीबियों का कहना कि माधव ने दुकान की देखरेख की जिम्मेदारी छोटे बेटे नरेंद्र को दे रखी थी। इससे भी आए दिन विवाद हुआ करता था।