{"_id":"6201606aa26c6d50bf2f99c7","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp679402196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली पत्नी के सामने पति ने रचाई तीसरी शादी, दूसरी पत्नी की हत्या में जा चुका जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली पत्नी के सामने पति ने रचाई तीसरी शादी, दूसरी पत्नी की हत्या में जा चुका जेल
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के एक गेस्ट हाउस में एक युवक ने पहली पत्नी के सामने तीसरी शादी कर ली। इस दौरान पहली पत्नी वधू पक्ष से गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने नहीं सुना। उसने यह भी बताया कि पति दूसरी पत्नी की हत्या में जेल भी जा चुका है। जब तक पुलिस पहुंची तब तक वर और वधू जा चुके थे।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी 23 मई 2005 को छिबरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक से हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति उसके साथ मारपीट करने लगे। साल 2006 में उसने पति के खिलाफ दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज करा दिया था। अभी तक न तो उसका तलाक हुआ है और न ही उसे मेंटीनेंस मिल रहा है।
13 जनवरी 2012 को उसके पति ने दूसरी शादी रचा ली। वह विरोध करती रही, लेकिन पति ने दिन में ही शादी कर डाली। साल 2017 में पति ने दूसरी पत्नी की हत्या कर दी, जिसमें उसे जेल जाना पड़ गया। पति तीन साल तक जेल में रहा। हाईकोर्ट में अपील पर पति अक्तूबर 2020 को जेल से छूटा था।
विज्ञापन
शनिवार की रात को वह एक निजी गेस्ट हाउस में तीसरी शादी रचा रहा था। जब वह मौके पर पहुंची तो शादी समारोह चल रहा था। उसने वधू पक्ष को अपनी पहले से ही शादी होने का हवाला देकर मनुहार की, लेकिन उसकी बात किसी ने नहीं सुनी और उसे गेस्ट हाउस से बाहर निकाल कर गेट बंद कर दिया गया। उसने पुलिस से शिकायत की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने 1090 पर कॉल किया, जिस पर पुलिस गेस्ट हाउस में पहुंची, लेकिन तब तक पति शादी करके अपनी तीसरी पत्नी के साथ जा चुका था। अब वह न्याय पाने के लिए भटक रही है। हालांकि पुलिस, गेस्ट हाउस संचालक व पंडित शादी होने की बात से इनकार कर रहे हैं।
इनसेट
गेस्ट हाउस की नहीं चुकाई गई रकम
गेस्ट हाउस संचालक ने बताया कि गेस्ट हाउस 25 हजार रुपये में बुक किया गया था। इसके अलावा डेकोरेशन के लिए पांच हजार रुपये अलग से निर्धारित थे। गेस्ट हाउस बुक करते समय दस हजार रुपये दिए गए थे, लेकिन अभी तक बीस हजार रुपये नहीं मिले हैं।