फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

तीन बंद घरों को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी समेत लाखों की चोरी

Sun, 06 Feb 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
कमरे में बिखरा पड़ा सामान देखता दलवीर सिंह। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। नगर के गंगेश्वरनाथ मंदिर के पास नई बस्ती व मोहल्ला कस्बायान में चोरों ने बंद तीन मकानों को निशाना बनाया। चोरों ने हजारों रुपये की नकदी समेत लाखों के जेवरात पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं एक साथ हुई तीन घरों में चोरियों से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी दलवीर सिंह ने बताया कि पिता सुभाष चंद्र सेना में सूबेदार के पद पर जम्मू कश्मीर में तैनात हैं। शनिवार को अपनी ओमनी कार को बुकिंग पर जखैया जसराना ले गया था। पत्नी बीना मायके फतेहगढ़ गई थी। रात किसी समय चोरों मकान का ताला तोड़कर घर दो सोने की जंजीर, दो जोड़ी पायलें, चार अंगूठी, एक कमर बंद एक जोड़ी बृजबाला समेत लगभग 45 हजार रुपये चोरी कर लिए। सुबह जब बुकिंग से लौटा तो कमरों में सामान अस्त व्यस्त देख चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

मोहल्ला कस्बायान निवासी शाहरुख खां ने बताया कि पत्नी निशा परवीन के साथ घर में ताला लगाकर ससुराल गए थे। चोरों ने छत के जाल में पड़े ताले को तोड़ दिया और अंदर घुस आए। घर से हार, बेसर, बेंदा, झाले, झुमकी, जंजीर, अंगूठी समेत लगभग 80 हजार रुपये चोरी कर लिए। लौटने पर सामान गायब देख चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला कस्बायान निवासी वासिद मोहम्मद घर में परचून की दुकान किए हुए हैं। किसी काम से परिवार के साथ घर से बाहर गए थे। रात में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर दुकान की गोलक में रखे छह हजार रुपये और हजारों रुपये का परचून का सामान पार कर दिया।
इनसेट
जांच के बाद होगी कार्रवाई
प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि चोरी की वारदातों के खुलासे के लिए मोहल्लों में लगे सीसीटीवी के फुटेज चेक करवाए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। शीघ्र ही चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।

इनसेट
सीसीटीवी कैमरा बंद रखने पर लगाई फटकार
चोरी की वारदात के बाद पुलिस पास ही दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने पहुंच गई। दुकानदार ने रात के समय कैमरे बंद कर देने की बात बताई। इस पर पुलिस कर्मी भड़क गए और जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed