{"_id":"61f43b2be2580c1c4e56ac40","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp677639589","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक ऑफ बड़ौदा से भाजपा नेता के चोरों ने 15 लाख किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक ऑफ बड़ौदा से भाजपा नेता के चोरों ने 15 लाख किए पार
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज देखते बैंक कर्मी। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर की बैंक ऑफ बड़ौदा से भाजपा नेता के 15 लाख रुपयों से भरा बैग चोरों ने पार कर दिया। भाजपा नेता के साथ हुई टप्पेबाजी की वारदात से नगर में हड़कंप मच गया। अब पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।
शुक्रवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक कौशल किशोर दीक्षित नगर की बैंक ऑफ बड़ौदा से रुपये निकालने के लिए गए थे। उन्होंने कैश काउंटर से 15 लाख रुपये निकालकर बैग में रख लिए। कैश काउंटर पर एक तरफ बैग रखकर वे कुछ कार्य करने लगे। इसी दौरान किसी चोर ने उनका बैग उठा लिया और बैंक के बाहर भाग गया। भाजपा नेता ने बैग गायब देखा तो बैंक में हड़कंप मच गया।
शाखा प्रबंधक अजय कुमार ने तुरंत ही बैंक का गेट बंद करा दिया। सूचना पाकर निरीक्षक हरिशंकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और चोरों तक पहुंचने के लिए बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस ने भाजपा नेता से भी जानकारी ली।
विज्ञापन
व्यापारी हैं भाजपा नेता
भाजपा नेता कौशल किशोर दीक्षित की एक चावल मिल और एक मैदा मिल है। कर्मचारियों को रुपये बांटने के लिए उन्होंने यह नकदी निकाली थी। इस संबंध में निरीक्षक हरिशंकर ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
27 दिसंबर को बैंक ऑफ इंडिया से भी डेढ़ लाख हुए थे पार
नगर की आवास विकास कॉलोनी निवासी गिरजाशंकर तिवारी ने 27 दिसंबर को बैंक ऑफ इंडिया से एक लाख नब्बे हजार रुपये निकाले थे। एक नोट खराब होने के कारण जब वे नोट बदलने लगे, तभी एक लड़का उनके पास में खड़ा हुआ और डेढ़ लाख रुपये लेकर भाग गया था। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। इसके चलते इन टप्पेबाजों के हौसले बुलंद हैं।
एक ही तरह से हुई दूसरी वारदात
एक माह के अंतराल पर नगर की दो अलग-अलग बैकों से एक ही तरीका अपनाकर दो वारदातों को अंजाम दिया गया। इस मामले के खुलासे के लिए भी पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। नागरिकों का कहना है कि यदि पुलिस ने पहली वारदात का खुलासा कर लिया होता तो दूसरी वारदात नहीं होती।
बैंकों की सुरक्षा पर लगा प्रश्नचिह्न
एक माह के अंदर दो अलग-अलग बैकों से रुपये लेकर टप्पेबाज आसानी से फरार हो जाते हैं। बैंकों में सुरक्षा के लिए लगा फोर्स महज मूकदर्शक ही साबित होकर रह जाता है। ऐसे में बैकों की सुरक्षा पर भी प्रश्नचिह्न लग रहा है।