{"_id":"61f048dd82494d78dc5e35a4","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6772713167","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा युवक की फेसबुक आईडी मिली सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा युवक की फेसबुक आईडी मिली सक्रिय
विज्ञापन
कन्नौज। करीब 10 माह पूर्व बाइक एजेंसी मालिक के अगवा बेटे की फेसबुक आईडी को अपडेट देखकर सर्विलांस टीम के होश उड़ गए। टीम ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के पूरारायपुर निवासी बाइक एजेंसी मालिक सतेंद्र कुमार के 19 वर्षीय बेटे आकाश का 18 मार्च 2021 को अपहरण हो गया था। अपहरण के दो माह बाद सतेंद्र कुमार की मौत हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी आकाश का सुराग नहीं लगा। सोमवार को सर्विलांस टीम को जानकारी मिली कि अपह्त आकाश की फेसबुक आईडी चल रही है। कई तरह की पोस्ट भी की गई है। इससे पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक फेसबुक आईडी चला रहे थे।
फिलहाल पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। एएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि सर्विलांस टीम छानबीन कर रही है। अभी कुछ अधिक निकलकर सामने नहीं आया है।