{"_id":"61e853d64f42f35179358c0a","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6762395159","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
तालग्राम। डेरी पर दूध देकर एक जनवरी को देर शाम घर लौट किसान की हत्या कर दी गई। उसका शव जोगिन डेेरा पुलिया के पास से मिला था। पुलिस ने बुधवार को 18 दिन बाद खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या के मुकदमे में सुलह न करने पर हत्या की गई थी।
थाना तालग्राम के खजुरियन नगला गांव निवासी सोबरन सिंह एक जनवरी देर शाम बमरौली गांव की दूध डेरी से दूध देकर घर लौट रहे थे। उनका शव जोगिन डेरा के पास पुलिया पर मिला था। पुत्र मनोहर सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम और जांच के दौरान हत्या की पुष्टि हुई थी। स्वाट टीम और थाना प्रभारी व उपनिरीक्षक राजेश प्रताप सिंह ने तेराजाकेट चौराहे के पास से दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हो गया।
थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि फर्रुखाबाद थाना मोहम्दाबाद, महोई डूगरपुर निवासी मानसिंह, तिर्वा कोतवाली के उहिदापुर गांव निवासी श्याम प्रताप किसान के रिश्तेदार की हत्या के मामले में जेल में हैं। इसकी पैरवी तालग्राम खजुरियन नगला किसान सोबरन सिंह कर रहे थे। सुलह समझौता न करने पर मान सिंह ने किसान को ठिकाने लगाने की ठान ली। गांव के विनोद के साथ मिलकर एक जनवरी को सोबरन सिंह की हत्या कर शव पुलिया के पास फेंक दिया। एसओजी प्रभारी विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक राजेश प्रताप सिंह, संजीव सिंह, मनीचंद्र और अमित कुमार ने आरोपी मान सिंह और विनोद को मंगलवार गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।