{"_id":"61d1ec7514642405fa4eea2a","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp673157084","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के घर साढ़े छह लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के घर साढ़े छह लाख की चोरी
विज्ञापन
अलमारी दिखाती सुनीता। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज। चोरों ने व्यापारी के घर का ताला तोड़कर पांच लाख रुपयों के जेवर और डेढ़ लाख रुपये पार कर दिए। चोरी की जानकारी मिलने पर व्यापारी और परिवार के लोगों के होश उड़ गए। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खाडे़देवर निवासी कन्हैया चौरसिया दिल्ली में कोई व्यापार करते हैं। पत्नी सुनीता बच्चों के साथ घर पर रहती हैं। शनिवार को कमालगंज में रिश्तेदारी में होने वाले एक कार्यक्रम में वे बच्चों के साथ गईं थीं। घर पर लगे ताले की चाबी एक पड़ोसी को दे दी थी। मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए और कमरे के भी ताले तोड़कर वहां रखी सेफ से पांच लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर और करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए।
वारदात को अंजाम देने के बाद चोर मकान का मुख्य दरवाजा खुला छोड़ कर फरार हो गए। रविवार की सुबह लोगों ने जब मकान के दरवाजे खुले देखे तो शंका होने पर अंदर गए। इसके बाद उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सूचना देने पर कन्हैया की पत्नी सुनीता मौके पर आ गई और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। टीम ने काफी देर तक छानबीन की। पास में लगे सीसीटीवी में रात की फुटेज देखने पर एक बाइक पर सवार दो लोगों के आने की जानकारी मिली है । पुलिस इसी सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।