{"_id":"61c0d4ef553c73283d39ac2a","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6707295136","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो व चैट वायरल होने से नाराज विवाहिता ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो व चैट वायरल होने से नाराज विवाहिता ने खाया जहर
विज्ञापन
छिबरामऊ। प्रेमिका की शादी से नाराज प्रेेमी ने उसकी फोटो व व्हाट्सएप चैट को वायरल कर दिया। गुस्साई प्रेमिका ने जहर खा लिया और उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी इसी माह एक नवंबर को कानपुर देहात के रहने वाले एक युवक से हुई थी। शादी से पहले विवाहिता का प्रेम-प्रसंग मैनपुरी निवासी युवक से चल रहा था। इस दौरान प्रेमी ने उसकी कुछ फोटो खींची थीं। शादी के बाद प्रेमी विवाहिता को धमकाने लगा। विवाहिता ने जब उसकी बात नहीं सुनी तो प्रेमी ने उसकी फोटो व व्हाट्सएप चैट को वायरल कर दिया। नाराज होकर सोमवार की सुबह विवाहिता ने जहर खा लिया और उसकी हालत बिगड़ गई।
ससुराल आया पति परिजनों के साथ विवाहिता को लेकर सौ शैया अस्पताल पहुंचा और जानकारी पुलिस को दी। कुछ देर बाद महिला चौकी इंचार्ज रजनी बाला अस्पताल पहुंचीं और विवाहिता के बयान दर्ज किए। पीड़ित परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।