फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

महिला ग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी

Sun, 19 Dec 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
छिबरामऊ। पंचायत घर के लिए गांव के चकमार्ग की पैमाइश को लेकर गांव के दबंगों ने महिला ग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी दी है। मामले की शिकायत करते हुए ग्राम प्रधान ने डीएम व एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्राम सभा कल्यानपुर की ग्राम प्रधान प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि पंचायत घर में कार्य चल रहा था। सरकारी चकमार्ग से एक सूखे पेड़ की लकड़ी पंचायत घर के लिए कटवाई जा रही थी। इसी दौरान गांव के दो दबंगों ने वहां आकर कहा कि लकड़ी उठी तो लाशें बिछ जाएंगी। दूसरे दिन उसने घर के बाहर आकर गालीगलौज की। कहा कि पंचायत घर की जमीन की पैमाइश कराई तो गोली मार दूंगा। ग्राम प्रधान ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई व सुरक्षा की गुहार लगाई है। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनकी तलाश के लिए पुलिस को लगा दिया गया है। वहीं एसडीएम देवेश गुप्ता ने कहा कि ग्राम समाज की जमीन पर किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उसके खिलाफ आपराधिक कृत्य की कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed