फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

किशोरी से दुष्कर्म, गर्भपात की दवा से हालत बिगड़ी

Thu, 09 Dec 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
गुरसहायगंज। पहले किशोरी से दुष्कर्म किया और गर्भवती होने पर आरोपी और उसके दोस्त ने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। बड़ी बहन ने दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के अनीभोज गांव निवासी रिजवान बीते कई माह से एक 14 वर्षीय किशोरी को धमका कर दुष्कर्म कर रहा था। कुछ दिन पूर्व किशोरी गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी जब रिजवान को हुई तो बुधवार को वह गौरी निवादा समधन में रहने वाले दोस्त वसीम के साथ किशोरी के घर पहुंच गया। किशोरी को अकेला देखकर गर्भपात की दवा जबरन खिला दी। किशोरी का गर्भपात हो गया और उसकी हालत बिगड़ गई। इसी बीच पीड़िता की बड़ी बहन पहुंच गई। युवकों ने पीड़िता और उसकी बहन धमकी दी।
विज्ञापन

इसके बाद दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की बहन ने रिजवान के खिलाफ दुष्कर्म करने और दोस्त वसीम के साथ जबरन गर्भपात की दवा खिलाकर गर्भपात करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed