फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

जुकरबर्ग पर रिपोर्ट में विवेचक पर गिर सकती है गाज

Fri, 03 Dec 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
कन्नौज। फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग समेत 49 लोगों पर दर्ज की गई रिपोर्ट के मामले में अब विवेचक पर गाज गिर सकती है। सामने आया कि न्यायिक अधिकारी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया था। फिलहाल एसपी ने मामले की जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन

जिले के ठठिया थाना में सोमवार को सरहटी गांव निवासी अधिवक्ता व सपा नेता अमित कुमार यादव ने कोर्ट के एक न्यायिक अधिकारी का आदेश दर्शाकर फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग सहित बुआ और बबुआ पेज चलाने वाले 49 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला को तूल पकड़ा देख ठठिया थाना प्रभारी प्रयाग नारायण बाजपेई ने दूसरे दिन ही मार्क जुकरबर्ग का नाम विवेचना से निकाल दिया था। गुरुवार को इस मामले ने नया मोड़ तब ले लिया जब न्यायिक अधिकारी की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश की चर्चा होने लगी।
विज्ञापन

इससे अब ठठिया थाना प्रभारी पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिरकार नामजद रिपोर्ट का आदेश नहीं था तो नामजद रिपोर्ट कैसे हुई। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि मार्क जुकरबर्ग का नाम विवेचना से हटा दिया गया है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed