फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

ससुरालियों से परेशान महिलाएं पहुंचीं थाने

Thu, 02 Dec 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
छिबरामऊ। ससुरालीजनों के उत्पीड़न से परेशान महिलाओं ने थाने पहुंचकर शिकायत की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर महिलाओं को घर भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम मदारपुर निवासी संध्या ने बताया कि छह वर्ष पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति बृजेश कठेरिया समेत अन्य ससुरालीजनों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि रुपयों की मांग को लेकर ये लोग उसे मारपीट कर मायके भेज देते हैं।
विज्ञापन

इसी तरह ग्राम रनवीरपुर निवासी राधा राठौर ने पुलिस से शिकायत की है। बताया कि दहेज को लेकर उसे परेशान किया जाता है। पति विवेक सिंह राठौर उसे छोड़कर गाजियाबाद में रहने लगे हैं। उसके अन्य ससुराली जन छिबरामऊ में रहते हैं। अब उसके सामने भरण पोषण का संकट पैदा हो गया है। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि जांच के लिए टीमों को भेजा गया है। कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed