फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime in kannauj up, beat up priest

कन्नौज: पुजारी को बदमाशों ने बंधक बनाकर किया घायल, मंदिर से नगदी व मोबाइल ले गए

Wed, 02 Jun 2021 05:18 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 02 Jun 2021 05:18 PM IST
सार

कन्नौज जिले में पुजारी को बंधक बना मारपीट कर मंदिर से चोरी की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
crime in kannauj up, beat up priest
मौके पर जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में मंदिर के पुजारी को बदमाशों ने बंधक बनाकर मारपीट की। उन्हें घायल करने के बाद मंदिर में रखे नगदी, टार्च, मोबाइल लेकर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बंद कमरे से घायल पुजारी को निकाल कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन


थाना इंदरगढ़ के चटरूआपुर गांव के पास निचली गंग नहर किनारे शिव मंदिर बना है। यहां गांव निवासी सेवादास उर्फ मंगलदास पुजारी हैं। मंदिर में आए चढ़ावा से वह अपना खर्च के साथ मंदिर के जीर्णोद्धार कराते हैं। मंदिर पर ही बने कमरे में रहते हैं। मंगलवार की रात दो बाइक पर चार लोग सवार होकर आए और मंदिर में रखी गोल्लक को ले जाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन


जब पुजारी ने विरोध किया तो चारों बदमाशों ने पुजारी को कमरे में बंद कर उनकी जमकर पिटाई की। वह अचेत हो गए। इसके बाद बदमाश मंदिर की गोल्लक में रखी नगदी, टार्च के साथ बाबा का मोबाइल भी लेकर भाग गए। बुधवार की सुबह जब ग्रामीणों को बाबा नहीं दिखे तो उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने बंद दरवाजे को जब खोला तो पुजारी लहूलुहान पड़े थे। पुलिस ने उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि थानाध्यक्ष विमलेश कुमार के मुताबिक नहर किनारे मंदिर बना है। पुजारी वहीं रहते हैं। वह मार्ग सीधा ठठिया नहर किनारे होता निकलता है। रात में आवागमन होता रहता है।


चार लोग आने की जानकारी बाबा ने दी है। वह लोग मंदिर के पास शराब पीने लगे थे जिसका बाबा ने विरोध किया। इस बात पर उन लोगों ने पुजारी के साथ मारपीट कर उन्हें अचेत अवस्था में कमरे में बंद कर फरार हो गए। रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed