{"_id":"62c72c9524ec64761a1b6169","slug":"crime-fighting-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp7063857103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट मैरिज से नाराज प्रेमी के पिता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट मैरिज से नाराज प्रेमी के पिता को पीटा
विज्ञापन
कन्नौज। गुरसहायगंज के गांधी नगर में रहने वाले युवक और युवती ने प्रेम-प्रसंग के चलते कोर्ट मैरिज कर ली। इससे खफा युवती के परिजनों ने युवक के बुजुर्ग पिता को अगवा कर लिया और जमकर पीटा। हालत बिगड़ने पर कांशीराम कालोनी के बाहर छोड़कर चले गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गुरसहायगंज कस्बे के गांधीनगर निवासी अकील (24) का करीब दो साल से पड़ोस में रहने वाली गुलफ्सा (23) से प्रेम-प्रसंग चलता था। 20 जून को अकील और गुलफ्सा ने कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद से अकील के पिता रोशन और मां सलमा बेगम सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी चौधरी सराय में भांजी रूबी के घर आकर रहने लगे। बुधवार रात जब गुलफ्सा के पिता साकिर को कोर्ट मैरिज की जानकारी हुई तो वे भड़क गया। बुधवार रात करीब 11 बजे साकिर रूबी के घर पहुंचा यहां बेटी गुलफ्सा और अकील की खोजबीन की, लेकिन नहंीं मिले। इससे साकिर और उसके बेटों कल्लू, मल्लू और असलम ने अकील के पिता रोशन (60) का अपहरण कर लिया। कार में डालकर ये लोग उसे गांधीनगर ले गए। यहां रस्सी से बांधकर रोशन को पीटा। इसके बाद रात करीब दो बजे घायल रोशन को कांशीराम के पास छोड़कर भाग निकले। कोतवाली पुलिस ने सलमा बेगम की तहरीर पर साकिर, उसके बेटों कल्लू, मल्लू और असलम के खिलाफ अपहरण कर पिटाई करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
सोशल साइट पर वायरल वीडियो से जागे अफसर
रात को बुजुर्ग के परिजन कोतवाली पहुंचे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद परिजनों ने सोशल साइट पर अपहरण का वीडियो वायरल कर दिया। दूसरे दिन दोपहर करीब एक बजे पुलिस अफसर जागे और जांच शुरू की। शाम करीब पांच बजे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश दबिश शुरू की। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।