फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,chori,atm,kannauj,kannauj news

एटीएम में नहीं लगा था सीसीटीवी कैमरा, पुलिस के हाथ खाली

Sat, 23 Jan 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime,chori,atm,kannauj,kannauj news
एटीएम को देखता कंपनी का इंजीनियर। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ/सिकंदरपुर(कन्नौज)। सिकंदरपुर कस्बे में जीटी रोड के किनारे एटीएम (ऑटोमेटिड टेलर मशीन) में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। इसका खुलासा कंपनी के इंजीनियर की जांच में हुआ है। इससे पुलिस के हाथ खाली हैं। अब आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुराने अपराधियों का रिकार्ड खंगाला जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को कानपुर से हिताची कंपनी के इंजीनियर विजय कुमार कोतवाली के निरीक्षक हरीशंकर के साथ सिकंदरपुर कस्बा पहुंचे। इंजीनियर ने एटीएम का मुआयना किया। इसमें सीसीटीवी कैमरा लगा नहीं मिला। एटीएम से अंतिम निकासी 21 जनवरी को रात 12:40 बजे हुुई थी। एटीएम में सीसीटीवी कैमरा न होने से पुलिस के हाथ खाली रह गए।
विज्ञापन

20-21 जनवरी को सिकंदरपुर कस्बे में जीटी रोड के किनारे स्थित महेश चंद्र गुप्ता के मकान में एटीएम तोड़कर चोरों ने कैश लूटने का प्रयास किया था। यह असफल रहे थे। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि एटीएम में सीसीटीवी कैमरा न होना बड़ी लापरवाही है। अब मामले के खुलासे के लिए पुराने अपराधियों का रिकार्ड निकलवाया जाएगा। इसके अलावा किसी अन्य जगह पर इस तरह का अपराध हुआ है तो उससे वारदात का मिलान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed