{"_id":"62e42cf877be7a46f83983ac","slug":"crime-bawal-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp710194876","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj Crime: थाना प्रभारी को धमकी देकर तालग्राम बवाल की रची थी पटकथा, जांच में कई सुराग मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj Crime: थाना प्रभारी को धमकी देकर तालग्राम बवाल की रची थी पटकथा, जांच में कई सुराग मिले
Sat, 30 Jul 2022 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:24 AM IST
सार
तालग्राम के रसूलाबाद गांव में 16 जुलाई की रात अराजकतत्वों ने शिव मंदिर के हवन कुंड में मवेशी के अवशेष डाल दिए थे। इससे सांप्रदायिक बवाल हो गया था। मामले में सर्विलांस टीम के हाथ कई सुराग लगे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कन्नौज जिले में तालग्राम बवाल की सुनियोजित था। तीन हजार मोबाइल नंबरों को ट्रेस करने के बाद सर्विलांस टीम को जांच में ऐसे कई सुराग मिले हैं। अराजकतत्वों ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर थाना प्रभारी को संबोधित माहौल बिगाड़ने की धमकी वाला स्टेटस भी लगाया था। पुलिस मास्टर माइंड समेत 20 लोगों को गिरफ्तार करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
तालग्राम के रसूलाबाद गांव में 16 जुलाई की रात अराजकतत्वों ने शिव मंदिर के हवन कुंड में मवेशी के अवशेष डाल दिए थे। इससे सांप्रदायिक बवाल हो गया था। कस्बा समेत आसपास के गांवों में आगजनी, धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़ हुई थी। शासन से डीएम-एसपी समेत कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी थी। अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
विज्ञापन
जांच में जुटी सर्विलांस टीम के हाथ कई सुराग लगे हैं। बवाल से अब तक 3000 मोबाइल नंबर ट्रेस करने पर सामने आया कि अराजकतत्वों ने बवाल से 10 दिन पूर्व सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की साजिश रची थी। लोगों को भड़काने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था।
विज्ञापन
मुख्य अराजकतत्वों ने ग्रुप के स्टेटस पर थाना प्रभारी को संबोधित कर माहौल बिगाड़ने की धमकी दी थी। पुलिस अब मुख्य 20 अराजकतत्वों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी की तैयारी कर चुकी है। अब तक 17 आरोपियों को जेल भी भेजा गया है। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि छानबीन चल रही है। आरोपियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। जल्द अराजकतत्वों को गिरफ्तार किया जाएगा।