फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,accident,kannauj,kannauj news,up news

Kannauj News: एचटी लाइन से छुआ कंटेनर, करंट से चालक झुलसा

Tue, 13 Dec 2022 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
crime,accident,kannauj,kannauj news,up news
छिबरामऊ (कन्नौज)। जीटी रोड पर ढाबा के सामने खड़ा कंटेनर ऊपर से गुजरे हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे करंट की चपेट में आकर चालक गंभीर रूप से झुलस गया। परिचालक ने गंभीर हालत में उसे सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के मोहल्ला खटकपुरा निवासी तमजीत (22) शनिवार को कंटेनर में एसी और वाशिंग मशीन लादकर दिल्ली जा रहा था। सिकंदरपुर में रिश्तेदारी होने के कारण रविवार की रात वह कंटेनर को जीटी रोड के किनारे एक ढाबा पर खड़ा कर मामा मुजफ्फर के यहां चला गया। सोमवार सुबह आकर वह कंटेनर हटा रहा था। इस दौरान ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के तार से छू जाने के कारण कंटेनर में करंट दौड़ने लगा। करंट की चपेट में आकर तमजीत झुलस कर बेहोश हा गया। साथ आए मामा मुजफ्फर ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को फोन कर सप्लाई बंद कराई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब पांच मिनट तक कंटेनर में करंट दौड़ता रहा। अगर कंटेनर में आग लग जाती तो शायद बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed