{"_id":"62cdc6e46a510b48d4247f82","slug":"crime-accident-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp7072321193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : गोबर के ढेर पर चढ़कर पलटी पिकअप, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : गोबर के ढेर पर चढ़कर पलटी पिकअप, 11 घायल
विज्ञापन
छिबरामऊ। मूंगफली लादकर छिबरामऊ आ रही पिकअप के चालक को जरारा गांव के पास झपकी आ गई। पिकअप गोबर के ढेर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में पिकअप में बैठे 11 लोग घायल हो गए। घायलों को सौरिख के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व छिबरामऊ के सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से छह घायलों को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।
मंगलवार को सौरिख क्षेत्र के ग्राम अरुहो निवासी चालक अनुज कुमार शाक्य पिकअप पर सौ पैकेट मूंगफली लादकर छिबरामऊ ले जा रहे थे। पिकअप में 11 सवारियां भी थीं। जरारा गांव के पास चालक को झपकी आने से पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे गोबर के ढेर पर चढ़कर पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। चालक मौका पाकर भाग निकला। ग्रामीणों व राहगीरों ने मूंगफली के पैकेट व गाड़ी के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल ग्राम अरुहो निवासी आदर्श (19), विजय कुमार (14), दिलीप कुमार (40), दिलीप (35), प्रमोद (30), पुष्पेंद्र (42) और ग्राम राजपुर करना निवासी विकास (28) को सौरिख के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से आदर्श, पुष्पेंद्र व प्रमोद को राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
वहीं ग्राम अरुहो निवासी विश्वनाथ (50), रामू (45), अशोक कुमार (22) और ग्राम राजपुर करना निवासी तुलाराम (65) को छिबरामऊ के सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से विश्वनाथ, अशोक कुमार व रामू को तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।