{"_id":"62c1e3cc07f01f03b3240fbb","slug":"crime-accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp7056810168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। सौरिख क्षेत्र के दौलताबाद गांव के पास चलती बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। वह भाई के साथ मैनपुरी से मायके औरैया जा रही थी।
मैनपुरी के भावंत चौराहा पशु चिकित्सालय के पास रहने वाली ममता (32), पति प्रवीन कुमार, बेटे अरब (04) व दिव्यांशु (01) के साथ रहती थी। शनिवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़े के साथ मारपीट हो गई थी। नाराज ममता शनिवार शाम बच्चों के साथ औरैया के बेला थाना के रायपुर कैथावा गांव निवासी भाई जय प्रकाश के साथ मायके जा रही थी।
सौरिख-कुसमरा मार्ग पर दौलताबाद गांव के पास सामने बोलेरो आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई। इस पर बाइक पर बैठी ममता रोड पर गिर गई। इससे मौत हो गई। पुलिस ने रविवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ममता के शादी 2018 में हुई थी, पति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। महिला की मौत से बच्चों के पालन-पोषण को लेकर परिवार सदमे में है।