{"_id":"62bde99d1de88842047d4387","slug":"crime-accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp7051682114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर मिला वृद्ध का क्षत-विक्षत शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर मिला वृद्ध का क्षत-विक्षत शव
विज्ञापन
तिर्वा। क्षेत्र के बलनपुर गांव के पास तिर्वा-बेला मार्ग पर वृद्ध का क्षत-विक्षत शव मिला। चेहरा पूरी तरह से रौंद जाने के कारण शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क हादसे के बाद शव के ऊपर से कई वाहन गुजर गए।
कोतवाली क्षेत्र के बलनपुर गांव के पास तिर्वा-बेला मार्ग पर स्थानीय किसानों ने क्षत-विक्षत शव देखा। सड़क पर काफी दूर तक चिथड़े पड़े मिले। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी रामअवतार पहुंच गए और शव को कब्जे में लिया। स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन चेहरा पूरी तरह से रौंद जाने के कारण पहचान नहीं हो सकी। मृतक की करीब 60 वर्ष उम्र है। वह मटमैले रंग का धोती और सफेद बंडी पहने है।
शव के पास नीली चरखनिया लुंगी भी मिली है। सीओ दीपक कुमार ने बताया कि पैदल चल रहे वृद्ध को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कई वाहन गुजरने से शव की पहचान करना मुश्किल हो गया है। आसपास के लोगों व पड़ोसी जनपदों से संपर्क कर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।