फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,accident,kannauj,kannauj news

करंट लगने से किसान की मौत

Sun, 29 May 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime,accident,kannauj,kannauj news
तालग्राम (कन्नौज)। रात में चारपाई पर सोए किसान पर हवा के लिए लगा फर्राटा पंखा गिर गया। करंट लगने से किसान की मौत हो गई। रविवार सुबह अन्य परिजनों ने शव देखा, तो घटना का पता चला।
विज्ञापन

तालग्राम नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामऔतार के भाई रामनाथ उर्फ सेठिया (45) खेती करते थे। रामनाथ की पत्नी सुशीला, पुत्र अभिषेक (5) और अंकुश (7) के साथ अपने मायके फर्रुखाबाद कायमगंज के सरैइयागांव चार दिन पहले गईं थीं। शनिवार रात रामनाथ मकान के आंगन में चारपाई पर सो रहा था। हवा के लिए उसने चारपाई के पास ही फर्राटा पंखा लगा लिया था। रात में किसी समय तेज हवा के कारण पंखा रामनाथ पर गया और करंट लगने से रामनाथ की मौत हो गई। भाभी राममूर्ति रविवार सुबह अपने मकान की छत पर झाड़ू लगाने गईं। उन्होंने देवर के ऊपर पंखा पड़ा देखा तो शोर मचाया। लोगों ने जाकर देखा, लेकिन तब तक रामनाथ की मौत हो गई थी। लेखपाल अतुल प्रताप सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर किसान की मौत की जानकारी ली। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed