{"_id":"6283da4226153c22fb645913","slug":"crime-accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp69732815","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराई बाइक, एयर फोर्स जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराई बाइक, एयर फोर्स जवान की मौत
विज्ञापन
डाईवे पर पड़ी मृतक की क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एयरफोर्स के एयरमैन की तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसकी मौत हो गई। एयरमैन दिल्ली से बाइक पर अपने घर उड़ीसा जा रहा था, झपकी आने से हादसा हो गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और वे वहां से रवाना भी हो चुके हैं।
उड़ीसा के राउरकेला सुंदरगढ़ निवासी अब्दुल कयूम (40) नई दिल्ली में एयरफोर्स में एयरमैन पद पर तैनात थे। मंगलवार को वे दिल्ली से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से उड़ीसा जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे जैसे ही वे सिकंदरपुर गांव के पास पहुंचे, तभी नींद आने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारियों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के बैग की तलाशी लेने पर मिले प्रपत्रों से उसकी शिनाख्त की गई। हादसे की सूचना अधिकारियों व मृतक के परिजनों को दी गई। एयरफोर्स के एयरमैन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। एयरमैन के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया गया है और पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि युवक हेलमेट पहने था, गंभीर चोटें आने से जान गई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।