{"_id":"62717622fccd38432d59199b","slug":"crime-accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp694747781","type":"story","status":"publish","title_hn":"साली की शादी में आए जीजा की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साली की शादी में आए जीजा की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन
तिर्वा। ससुराल में साली की शादी में शामिल होने आए जीजा की सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर सुनते की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना तालग्राम क्षेत्र के चचियापुर गांव निवासी आत्मराम (35) पत्नी व बच्चों के साथ कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुर गांव ससुराल में साली की शादी में शामिल होने आए थे। देर रात आत्माराम किसी काम से पैदल ही सड़क पर निकल आए। गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे मे वे गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते देख आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पूरा हादसा पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल रामअवतार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।