फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,accident,kannauj,kannauj news

ननिहाल आए मासूम को दरोगा की कार ने कुचला, मौत

Wed, 27 Apr 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
crime,accident,kannauj,kannauj news
क्रश (फाइल फोटो)। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख (कन्नौज)। मामा की शादी में शामिल होने ननिहाल आए मासूम को दरोगा ने कार से कुचल दिया। बुधवार को इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने शव थाने में ले जाकर तहरीर दी है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि दरोगा छिबरामऊ क्षेत्र की एक चौकी में प्रभारी के पद पर तैनात है।
विज्ञापन

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के मेरापुर गढ़िया गांव निवासी क्रश (04), मां नेमा देवी, भाई सूरज, पिता आशीष कुमार बाथम के साथ 24 अप्रैल को थाना क्षेत्र के पाह गढ़िया गांव निवासी मामा धीरज की शादी में शामिल होने आया था। 25 अप्रैल को क्रश रोड किनारे जा रहा था, तभी ऐरवाकटरा की तरफ से आ रही कार ने क्रश को चपेट में ले लिया। दरोगा ने कार नहीं रोकी तो 10 मीटर तक मासूम वाहन में फंसकर घसीटता हुआ चला गया। इसके बाद परिजन क्रश को लेकर सौ शैया अस्पताल पहुंचे। बुधवार को उसको सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई जाते समय मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

इधर, ग्रामीणों ने बाइक से पीछा कर कार का नंबर नोट कर लिया था। उसमें बैठे थाने के ही एक चौकी इंचार्ज पर कुचलने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता का कहना है तहरीर मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बहाने बनाती रही
परिजनों का आरोप है कि छिबरामऊ कोतवाली रिपोर्ट लिखाने गए तो उन्होंने घटना को सौरिख थाने का बताते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की। परिजन शव को लेकर सौरिख थाने पहुंचे और तहरीर दी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed