फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,accident,kannauj,kannauj news

ट्रेन की चपेट में आकर दो बहनों की मौत, मचा कोहराम

Thu, 17 Feb 2022 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
crime,accident,kannauj,kannauj news
मानीमऊ। सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को खेत से आलू की खोदाई कर घर लौट रहीं दो बहनें रेलवे ट्रैक पार करते वक्त मालगाड़ी की चपेट में आ गईं। इससे दोनों के शरीर के चीथड़े उड़ गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और चचेरी बहनों के शव देख बेसुध हो गए। ग्रामीणों ने दुखी परिजनों को संभाला।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सकरी खुर्द गांव निवासी गरीब दास दोहरे की बेटी खुशी (17) और कोमल देवी (16) चचेरी बहनें थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर दोनों बहनें अक्सर गांव के किसानों के खेतों में मजदूरी करने जाती थीं। गुरुवार दोनों एक किसान के खेत में आलू की खोदाई करने गई थीं। दोपहर करीब एक बजे दोनों खाना खाने के लिए घर लौट आ रही थीं। उसी दौरान तारमऊ गढ़ी गांव के सामने रेलवे ट्रैक पार करते वक्त कानपुर से कन्नौज की तरफ जा रही मालगाड़ी की चपेट में दोनों बहन आ र्गइं। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों बहनों के क्षति-विक्षत शव देखकर बेहोश हो गए। रिश्तेदारों व ग्रामीणों ने उन लोगों को संभाला। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मालगाड़ी की चपेट में आने से दोनों बहनों की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed