फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,accident,kannauj,kannauj news

एचटी लाइन के करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत

Fri, 17 Dec 2021 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime,accident,kannauj,kannauj news
शैलेंद्र कुमार (फाइल फाइल)। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। सिकंदरपुर कस्बे में विद्युत उपकेंद्र के पास निर्माणाधीन जीटी रोड किनारे नई बिजली की लाइन बिछाते समय करंट लगने से मजदूर झुलस गया। उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। रात में हादसे से आक्रोशित परिजनों ने गांव के लोगों के साथ जीटी रोड पर मजदूर का शव रखकर जाम लगा दिया। एक घंटे बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर बमुश्किल जाम खुलवाया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर कस्बे में जीटी रोड चौड़ीकरण का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। सड़क निर्माण के साथ ही विद्युत लाइन शिफ्टिंग का भी काम चल रहा है। ग्राम रौरी निवासी शैलेंद्र सिंह (42) उर्फ शीटू पुत्र मुन्नू सिंह बिजली की लाइन शिफ्ट करने वाले ठेकेदार के साथ लगा था। गुरुवार को शैलेंद्र हाइड्रा मशीन पर खड़ा होकर लाइन बिछाने का काम कर रहा था। उसी समय मशीन की ऊंचाई अधिक हो गई। इस कारण शैलेंद्र ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गया। करंट के कारण वह बुरी तरह से झुलस गया। हादसे के बाद वहां मौजूद कर्मचारी मौके से भाग निकला। सूचना पर शैलेंद्र के परिजन पहुंच गए। आननफानन में एंबुलेंस से सौ शैया अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया। परिजन उपचार से संतुष्ट नहीं हुए और शैलेंद्र को फर्रुखाबाद रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए। हालत गंभीर होने पर यहां भी चिकित्सक ने हाथ खड़े कर दिए। परिजन शैलेंद्र को फर्रुखाबाद ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शैलेंद्र की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने बिजली घर के सामने जीटी रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज आलोक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजन कार्यदायी संस्था के ठेकेदार से वार्ता की मांग पर अड़ गए। लगभग एक घंटे बाद बाद ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर परिजनों ने जाम खोल दिया। परिजनों का कहना था कि ठेकेदार से वार्ता के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पांच भाई है, जिसमें वह सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed