{"_id":"61ba3f0a7b42f1708454a47b","slug":"crime-accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp669760084","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की मौत, हंगामा
विज्ञापन
लोगों को मेडिकल कॉलेज में समझाती पुलिस। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा। बाबा को खाना देकर पैदल घर लौट रहे किशोर को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घायल किशोर को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इससे नाराज परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया।
ठठिया थाना क्षेत्र के धीरपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार का 12 साल का बेटा देव कुमार बाबा चेतराम को खाना देने जैतापुर गांव गया था। खेत पर खाना देने के बाद वह बुधवार शाम चार बजे के करीब घर पैदल लौट रहा था। जैसे ही वह रोड पर पहुंचा ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। हादसे में देव गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान देव की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया।
मौके पर पहुंचे परिजनों के साथ ग्रामीणों ने मेडिकल कॉलेज में हंगामा किया। सूचना के बाद मेडिकल कॉलेज पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। थाना प्रभारी पीएन बाजपेई ने बताया कि मामले की तहरीर मिल गई है। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।