फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Created a stir in the village crocodile coming

गांव में मगरमच्छ के आने से मचा हड़कंप

Wed, 21 Oct 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज।
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज। Updated Wed, 21 Oct 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Created a stir in the village crocodile coming
गुगरापुर (कन्नौज)। गंगा तट पर स्थित गुगरापुर ब्लाक क्षेत्र के गांव गुरगुजपुर में बुधवार की सुबह चार बजे रामबली दुबे के मकान के पास एक मगरमच्छ पहुंच गया। सुबह शौच के लिए निकली परिवार की महिलाओं ने मगरमच्छ को देखा तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


इसके बाद पड़ोस के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीण कल्लू, फरीद खां, अंकित दुबे, चरण सिंह, झब्बू आदि ने मगरमच्छ आने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। आननफानन में वन विभाग के अधिकारी प्रभाकर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। काफी देर तक मगरमच्छ काबू में नहीं आया।
विज्ञापन


इस बीच आसपास के गांवों के लोग भी मगरमच्छ को देखने के लिए पहुंच गए। लोगों को देखकर मगरमच्छ मुंह बाए अपने दांत दिखाते हुए इधर-उधर कुलाचें मारने लगा।इसके बाद चौकी नौरंगपुर पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को हटाकर अलग किया। इसके बाद तीन घंटे तक चली मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को काबू में करके पकड़ा गया। इसके बाद वन विभाग व पुलिस की टीम ने पकड़े गए मगरमच्छ को गंगा नदी में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर मगरमच्छ देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। लोगों में उसकी एक झलक पाने के लिए बेहद उत्सुकता रही। अधिकारियों ने बताया कि यदि कोई छोटा बच्चा या ग्रामीण मगरमच्छ के आसपास पहुंच जाता तो वह उन्हें काटकर घायल कर सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed