फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cow slaughter accused arrested after being shot in the leg, accomplice also nabbed

Kannauj News: गोकशी का वांछित आरोपी पैर में गोली लगने से गिरफ्तार, साथी भी दबोचा

Thu, 09 Jul 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Cow slaughter accused arrested after being shot in the leg, accomplice also nabbed
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और गोकशी के एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है जबकि तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान घमाइचमऊ निवासी तारिक उर्फ शाहिद के रूप में हुई है, जो गोकशी के मामले में वांछित चल रहा था। उसके साथ इरशाद उर्फ सुल्तान को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं, बड़का नामक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि देर शाम पुलिस को घमाइचमऊ गांव में गोकशी की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने छापा मारा, जहां से खून और मांस के टुकड़े बरामद हुए। पशु चिकित्सा विभाग से जांच कराने पर पुष्टि हुई कि बरामद नमूने गोवंश के थे। इसके आधार पर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। एसपी के मुताबिक, गुरुवार रात घमाइचमऊ रोड ओवरब्रिज के पास पुलिस को तारिक के होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह की टीम ने घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें तारिक के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल आरोपी को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए हैं। फरार आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। एसपी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। एसपी ने बताया कि जिस युवक ने गोकशी की सूचना दी थी बाद में वह प्राथमिकी की दर्ज करने से मुकर गया। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी की दर्ज कराई और आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया तो मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed