फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cousin's funeral procession took place before the wedding procession

Kannauj News: बरात से पहले चचेरे भाई की उठी अर्थी

Thu, 26 Feb 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Cousin's funeral procession took place before the wedding procession
इंदरगढ़। चचेरे भाई की बरात जाने के लिए नहाने गए युवक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक की मौत हो जाने से बरात की खुशियां मातम बदल गईं। परिवार पर ऐसा संकट आया कि वह लड़के की बरात ले जाएं या उसका अंतिम संस्कार करें।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के चंदौआ गांव में निवासी अखिलेश कुमार (34) के चाचा के लड़के की बरात जानी थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं और खुशियों का माहौल था। इसी दौरान सुबह जब अखिलेश नहाने के लिए बाथरूम गया तो बगल में खड़े बिजली के पोल में करंट उतर आया जिसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



पुलिस पर रिपोर्ट बदलने का आरोप

पिता रामप्रकाश ने मौके पर पहुंचे विधायक कैलाश राजपूत को बताया कि मेरे द्वारा दी गई तहरीर में बिजली निगम की लापरवाही के कारण बेटे की मौत हो जाने का आरोप लगाया था लेकिन पुलिस ने दबाव बनाकर बिजली निगम की लापरवाही वाली बात तहरीर से हटवा दी। इस बात पर विधायक ने थानाध्यक्ष पर नाराजगी जताते हुए दी गई तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही। उन्होंने एसडीओ को फोन कर पीड़ित परिवार को विभागीय मदद दिलाए जाने के संबंध में बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed